किशोर सिंह /अजमेर- नववर्ष 2018 को मध्य नजर रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने गुरुवार से ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त पकडे जाने पर वाहन चालकों के लाईसेंस निलम्बन के लिए परिवहन विभाग को भेजा जाएगा ।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देश पर नववर्ष को मध्य नजर रखते हुए 28 दिसम्बर से तीन जनवरी 2018 तक शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सीआई करण सिंह ने बताया कि शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध उच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार वाहन चालकों के लाईसेंस के निलम्बन के लिए परिवहन विभाग को भेजा जाएगा ।
























