Pulwama Attack करनाल – पुलवामा में आतंकी हमला ,विद्यार्थियों के वन्देमातरम के नारों से गूंज उठा शहर

0
287
शहर में सड़कों पर उतरे विद्यार्थी

करनाल – गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस हमले की अपने अपने ढंग से निंदा कर रहे हैं, सबका गुस्सा उफान पर है हर कोई शहीद जवानों की शहादत को सलाम करता हुआ यही कहते नज़र आ रहा है कि खत्म कर दो उन सभी को जो हमारे देश की खिलाफत करे , देश से बड़ा कुछ नहीं होना चाहिए ,देश का विरोध करने वालों के खिलाफ कोई माफ़ी नहीं होनी चाहिए l पूरे शहर में विद्यार्थी एक सुर में देश के झंडे के साथ वन्देमातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना रोष जाहिर कर रहे हैं l पूरा करनाल शहर वन्देमातरम के नारों से गूंज उठा है l विद्यार्थियों ने सिविल अस्पताल चौक पर पाकिस्तान का पुतला भी जलाया l