Kullu, कुल्लू (हि०प्र०) – देवभूमि ठंड की चपेट में ,ताजा बर्फबारी से कुल्लू व लाहुल स्पीति का जनजीवन अस्त -व्यस्त

0
254

रिपोर्ट-निखिल/कुल्लू – मौसम ने एक बार फिर देवभूमि में रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यहां सोमवार से जहां शहर में बारिश व बर्फबारी का दौर दिन भर चलता रहा, वहीं रोहतांग सहित लाहुल-स्पीति में भी भारी हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रा तथा लाहौल.स्पीति में सोमवार रात से ही ताजा बर्फबारी होने से जनजीवन फिर से अस्त-व्यस्त हो गया है। हर दूसरे और तीसरे दिन मौसम खराब रहने से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। जिस कारण जिले में एक दर्जन से अधिक सडक़ों पर बस सेवा बंद है। ऐसे में फोरलेन के कार्य के चलते भू-स्खलन का खतरा बना हुआ है। उधर जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन सामान्य नहीं हो रहा है। बिजली के साथ यातायात और दूरसंचार सेवाएं ठप होने से लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहें हैं। केवल मुख्यालय केलांग और उदयपुर उपमंडल के कुछ हिस्सों में मोबाइल और बिजली सुविधा मिल रही है। शेष घाटी बर्फबारी के कारण दुनिया से कटी हुई। लाहौल के लिए होने वाली तीन उड़ानें भी खराब मौसम के चलते नहीं हो सकी हैं। ऐसे में घाटी में करीब दो दर्जन मरीजों और अमा जरूरतमंद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण जिला का तापमान में काफी गिरावट आ गइ है। ऐसे में ठिठुरन से बचने के लिए लोगों को गर्म वस्त्र पहनने पर मजबूर कर दिया हैं। उधर, हीटर ओर वलोर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री पर भी इजाफा हुआ है। बारिश के कारण मनाली के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मनाली घूमने आने वाले सैलानियों को जहां यहां का ठंडा मौसम काफी पसंद आ रहा है। वहीं तापमान माइन में होने के कारण यहां पानी की पाइपे तक जम गई हैं। यही नहीं मनाली में सोमवार को फिर बदले मौसम ने घाटी में शीतलहर का प्राकोप बढ़ा डाला है। मनाली के साथ सटे पहाड़ों की चोटियों पर जहां हल्की बर्फबारी का दौर सोमवार सुबह से ही जारी हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगामी 26 फरवरी तक जहां घाटी का मौसम खराब रहने की पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं पर्यटक नगरी के पहाड़ों पर फिर शुरू हुए बर्फबारी के दौर ने यहां सैलानियों को खुश कर डाला है। मनाली के टूरिस्ट प्वाइंट जहां इस बार बर्फ से पूरी तरह पैक हैं। वहीं यहां पर सैलानी जमकर मौजमस्ती भी कर रहे हैं। मनाली-सोलंगनाला सडक़ ठप बर्फबारी के चलते मनाली-सोलंगनाला सडक़ पर गाडिय़ों की रफ्तार रूक गई है। यहां पर दो फुट से अधिक हिमपात होने से फोरव्हील ड्राइव वाहन भी अब नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में मनाली घूमने आने वाले सैलानियों को मंगलवार को शहर के अन्य स्थलों पर ही घूमना पड़ा। जबकि सोलंगनाला सैलानियों के लिए नहीं खुल पाया। प्रशासन का कहना है कि मनाली.सोलंगनाला सडक़ पर अधिक बर्फबारी होने के कारण यहां पर गाडिय़ों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ऐसे में प्रशासन भी सैलानियों व लोगों से अपील करता है कि खराब मौसम के बीच सुरक्षित स्थलों पर ही रहें।