चंडीगढ़ – डेरे में नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

0
274

चंडीगढ़ – साध्वी रेप केस में रोहतक जेल में 20 साल की सजा भुगत रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह का दाहीना हाथ माना  जाने वाला डॉ. महिंदर इंसां को पुलिस ने गिरफ्तार कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी मोहिंद्र इंसा से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में छिपा हुआ बैठा था l  उस पर डेरे में अनुयायियों को खुद ऑपरेशन कर नपुंसक बनाने का आरोप है. कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है l

हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने गुप्त सूचना मिलने पर रविवार शाम डेरे में छापा मारा l  कई कमरों में तलाशी लेने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा l  एसआईटी उसे लेकर पंचकूला पहुंची और उसे कोर्ट में पेश किया गया l