थाने में पुलिस एक दूसरे के एरिया का कहकर शिकायतकर्ता को परेशान न करें – पुलिस अधीक्षक

0
230

करनाल  –  पुलिस अधीक्षक ने लघु -सचिवालय के सभागार में  सभी उप-पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रबंधकों और चौकी  इन्चार्जों के साथ अपराधों की समीक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी  में अपराधों की रोकथाम को लेकर  चर्चा की गई ।
पुलिस जशनदीप सिंह रंघावा ने सभी थाना प्रबंधकों को स्कूलों व कालेजों के छात्रों को ‘ हरियाणा कैडेट कोर्स  ’ में शामिल कर पुलिस कार्य में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया  । उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त  बढ़ाने के आदेश  दिए  और कहा  कि सभी उप-पुलिस अधीक्षक भी रात के समय इनकी चैकिंग करेगें । इसके साथ उन्होंने सी.एम. विंडो और हर समय पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को निपटारा सीमित  समय में करने के आदेश  दिए और अगर ऐसा नही किया गया तो किसी को भी बख्शा नही जाएगा । उन्होनें वहां पर करनाल के बड़ें थाने जिनमें करीब 600 या 700 से ज्यादा एफ.आई.आर. एक वर्ष में दर्ज होती हैं, उन थानों का कार्यभार कम करने के लिए उनके क्षेत्र का विभाजन करके उसे दो/तीन थानों में बदलने के लिए भी सभी के साथ विचार विमर्श  किया । साथ ही पुलिस अधीक्षक करनाल ने सभी थाना प्रबंधकों को कहा कि मेरे पास आए दिन ये शिकायतें आती हैं कि एक पुलिस अधिकारी कहता है यह दूसरे थाना का एरिया और दूसरा कहता है कि यह पहले थाने का क्षेत्र है, जिसके लिए उन्हें अपनी प्रथम शिकायत लेकर भी पुलिस कार्यालय आना पड़ता है ।

तो सभी अपने-अपने थानों के क्षेत्र का नक्शा  एरिया के गांव व कालोनियों  और सैक्टरों के नाम के साथ अपने थाना के बाहर की दीवार पर लगाएगें । ताकि अपनी शिकायत देने आने के लिए आम जन को परेशान न होना पड़े और जो भी कर्मचारी या अधिकारी अपने कर्तव्य व जिम्मेवारियों  को सही प्रकार से नहीं निभाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।