नैनीताल-मीटू प्रकरण ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने पत्रकार वार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

0
131

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल- आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने पत्रकार वार्ता में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा संजय कुमार को भाजपा ने प्रदेश महामंत्री को पद हटा कर इतिश्री कर ली है संजय कुमार को पद से हटाना सिद्ध करता है कि संजय कुमार इस प्रकरण में दोषी है।

बावजूद इसके अभी तक उसके खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही अमल में नही लाई गई है साथ ही विनय गोयल की महिलाओ पर टिप्पणी करते हुए ये कहना कि महिलाए स्वयं इसके लिए जिम्मेदार है जो भाजपा की घटिया मानसिकता को दर्शाता है जो शर्मनाक है। उन्होने कहा वे महिला होने के नाते एक महिला के दर्द को अच्छी तरह समझ सकती है। जब तक पीड़ित महिला को न्याय नही मिलता प्रदेश की सभी महिलाए उनके साथ लड़ाई लड़ने को तैयार है।

आपको बता दें  दो दिन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मीटू प्रकरण मं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार पर भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के मामले में संजय कुमार को भाजपा प्रदेश महामत्री के पद से हटा दिया गया था।