कान्ता पाल/ नैनीताल – राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज नैनीताल दौरे पर थे,कुमाऊं विश्वविघायल के दिक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वरोजगार के लिये आगे आने की वकालत की है।
पत्रकारों से बातचीत में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार पिरुल नीति लेकर आई है जिसके कई लाभ होगें,सीएम रावत ने कहा कि अगले महिने से सरकार राज्य में वन समितियों,महिला समूह,के साथ युवाओं के लिये हर जिले में कार्यशाला लगायेगी जिसमें उनको पिरुल से रोजगार की जानकारी दी जाएगी,मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी के पास पैंसे की कमी आयेगी तो सरकार उनकी मदद करेगी,वहीं राज्य में निकाय चुनाव के मामले पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि समय से निकाय चुनाव हों मगर हाई कोर्ट में मामला लंबित होने के चलते अभी इसमें देरी हो रही है।























