पानीपत – पुलिस ने 4 मासूमों की हत्या करने वाली साइको किलर महिला को किया गिरफ्तार

0
49

पानीपत -पानीपत से पुलिस ने एक ऐसी जल्लाद महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी गन्दी मानसिक विकृति के चलते 4 मासूम बच्चों की हत्या कर दी है l  हैरान कर देने वाली बात यह है कि इनमें उसका अपना बेटा, भाई की बेटी और ननद की बेटी भी शामिल है l पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पूनम सुंदर या आकर्षक दिखने वाले बच्चों को खास तौर पर निशाना बनाती थी और उन्हें टब, बाथरूम के हौद या पानी के किसी छोटे कंटेनर में डुबाकर मार देती थी l आरोपी महिला ने अपने बेटे शुभम 3 वर्ष ,भतीजी जिया 10 वर्ष और विधि 6 वर्ष , ननद की बेटी इशिका 11 वर्ष  ,

बीते दिनों के दौरान पानीपत में 6 साल की एक बच्ची की जो रिश्ते में आरोपी की भतीजी थी की हत्या हुई थी, पुलिस ने इस मामले की तहकीकात की तो इस साइको किलर महिला का खुलासा हुआ l आरोपी महिला की पहचान पूनम नाम से हुई है जो सोनीपत के भावड गांव की रहने वाली है और उसके पति का नाम नवीन है l