सुमित / पानीपत – आज पानीपत के सेक्टर 6 में एक लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला l मृतक लड़की की पहचान 22 वर्षीय छात्रा के रूप में हुई जो सुबह ही घर से भाई के साथ कॉलेज में पेपर देने आई थी लेकिन लड़की ने दोपहर में घर के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी l राहगीरों ने लड़की के पास पड़े बैग से पता लेकर परिजनों और पुलिस को सूचित किया l मौके पर पहुंचे परिजनों ने लड़की के बैग से बरामद सुसाइड नोट को पढ़ते ही आग लगा दी । सूचना पाकर जी आर पी पुलिस मोके पर पहुंची और गहनता से घटनास्थल की जाँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हस्पताल भिजवा दिया।
पता चला है कि परिजनों ने लड़की की शादी तय कर दी थी लेकिन परिजनों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया । वंही जब इस मामले के बारे में मोके पर पहुंची जी आर पी पुलिस से जानकारी लेनी चाही तो उनका कहना है कि उन्हें लड़की के कटने की सुचना मिली थी अभी परिजनों से पूछताछ के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी ,लेकिन जब उनसे पूछा गया कि परिजनों ने लोगो के सामने सुसाइड नोट पढ़ा और उसमे आग लगा दी तो पुलिस का कहना था कि उन्हें अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है , जाँच के बाद ही कुछ पता चल पायेगा l
























