प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कार्यकर्ता आर्थिक सहायता करेंगे शहीद के परिवार की – अशोक तंवर

0
209

करनाल –  हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि केन्द्र सरकार की विदेश नीति पाकिस्तान के प्रति रवैया पूरी तरह से फ्लोप साबित हुआ है। सत्ता में आने से पहले भाजपा जिस तरह से आतंकवाद और आतंकवादियों के उन्मूलन की बात कर रही थी। वह पूरी तरह से हवा में साबित हुई है। सत्ता में आने के बाद भाजपा आतंकवाद और आतंकवादियों पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। आतंकवादियों तथा आतंकवादी घटनाओं के साथ-साथ आतंकवादियों के हाथो मरने वाले सैनिको की संख्या में 700 गुणा वृद्धि हुई है। पिछले तीन सालो में भारतीय सैनिक कश्मीर में आतंकवादियो और पाकिस्तान के हाथो बड़े पैमाने पर मारे जा रहे है। यह दुखद है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार से शहीद वीर सैनिक प्रगट सिंह के परिजनों को पेट्रोल पम्प या गैस एजैंसी और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। तंवर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस कार्यकर्ता इस परिवार को आर्थिक और सामाजिक मदद देंगे। कांग्रेस शहीद परिवारों की सहायता में हमेशा आगे रही है। तंवर आज करनाल के गांव रम्बा में सुबह पहुंचे। उन्होंने शहीद प्रगट सिंह के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि समूचा देश और कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। वह अपनी तरह से पूरी मदद करेंगे। इससे पहले उन्होंने शहीद प्रगट सिंह के चित्र पर माल्र्यापण भी किया। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में होने के बाद भी उस दिन प्रगट सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है। तंवर ने बताया कि प्रगट सिंह का परिवार काफी गरीब है। उसके घर में केवल वही कमाने वाला था। सरकार को इस परिवार की फोरी तौर पर मदद करनी चाहिए थी। एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान के प्रति भाजपा सरकार का रवैया लचीला है। जबकि पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस ने कठोर रेवैया अपनाया था। नोटबंदी के बाद भी न तो नक्सली घटनाएं घटी और न ही आतंकवाद। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरामरा गई है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे है। प्रदेश में सरकार नाम की चीज दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सही मायने में जीत हुई है। कांग्रेस आने वाले 2019 में निश्चित तौर पर केन्द्र में सरकार बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और लगातार आगे बढ़ेगी। उन्होंने इस बात को गलत बताया कि कांग्रेस में गुटबाजी है। कांग्रेस लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, डा. सुनील पंवार, कृष्ण चन्द बसताड़ा, रामशरण भोला, जोगिन्द्र राणा, संतोष कैरालिया, ज्ञान सहोता, प्रशांत अरोड़ा, मेहर सिंह, जोगिन्द्र सिंह नली, मुनीश कामरा, बलवान सेन, पवित्र विर्क, श्रवण कुमार, भगवंत सिंह बाम्बा, करतार सिंह, गुरचरण सिंह कक्कड़, रघुबीर रोड, जगला राम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।