करनाल – प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि वह या तो संसद के मानसून अधिवेशन में जी.एस.टी का सरलीकरण करें और व्यापारियों की जायज शिकायतों का निराकरण करें, वरना पूरे प्रदेश के व्यापारियों की महापंचायत आयोजित की जाएगी और सरकार के खिलाफ सख्त फैसला लिया जाएगा।
हुड्डा ने कहा कि हम टैक्स ढांचे को सरल बनाना चाहते थे। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही उनकी नीयत बदल गई और अंग्रेजो की तरह उनकी नीयत अधिक से अधिक टैक्स वसूल करने की बन गई। जिसका भार आम जनता पर पडऩा स्वाभाविक है। इससे पहले भाजपा सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी लागू कर दी और अब बिना सिस्टम के ही जी.एस.टी को लागू कर दिया, कहीं ऐसा न हो की बिना पटरी के ही ये लोग बुलेट ट्रेन न चला दें। हुड्डा ने कहा कि अब जी.एस.टी के बाद जेल यात्रा के लिए अपराध जरूरी नहीं है बल्कि व्यापार ही काफी है। हमारा कहना है कि सरकार ईमानदार व्यापारियों को जेल रिटर्न का अवार्ड दे रही है। नए जी.एस.टी के प्रारूप में व्यापारी इंस्पैक्टरी राज के चक्रव्यूह में फंसकर रह जाएगा और व्यापार फिरौती मांगने वाले अपराधियों की सैरगाह बन सकता है। पूर्व स्पीकर एवं विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि जी.एस.टी को लेकर सरकार गलतफहमी में है। इससे पहले भी भाजपा सरकार को 2003 में फील गुड का भ्रम हो गया था। लेकिन उस समय भाजपा की एन.डी.ए सरकार को जनता ने उखाड़ फैंका और कांग्रेस को 10 साल तक शासन करने का जनादेश मिला।
रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा ,संसद में जी.एस.टी को लेकर काम रोको प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस कि कांग्रेस व्यापारियों की लड़ाई सड़क और संसद दोनो जगह लड़ेगी। संसद में सोमवार को कांग्रेस जी.एस.टी को लेकर काम रोको प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस सरकार को मजबूर कर देगी कि वह जनविरोधी जी.एस.टी के प्रारूप को वापिस लें। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि एन.डी.ए सरकार के आते ही सरकारी गलत नीतियों के कारण पहले देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था। उसके बाद नोटबंदी व अब जी.एस.टी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश की जी.डी.पी घटकर 6 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि 63 साल में पहली बार किसानों पर कर्ज बढ़ गया। यही हालात रहे तो व्यापारी भी कर्ज में डूब जाऐंगे। सारी आर्थिक व्यवस्था संकट में आ जाएगी। इस अवसर पर एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्किट के प्रधान गुलशन, व्यापार मण्डल यमुनानगर के प्रधान पूर्णचंद गोयल, व्यापार मण्डल पानीपत के प्रधान धर्मपाल गुप्ता, करनाल के प्रधान जे.आर.कालड़ा, सिरसा के प्रधान हीरालाल शर्मा, फरीदाबाद के लखन सिंगला, जींद के ताराचंद जिन्दल, हरियाणा राईस मिल एसोसिएशन के प्रधान पी.डी. राठी, राईस मिल के चीफ पैटर्न अशोक मैहता, ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान देवेन्द्र भारत, कैथल के श्रवण गोयल, व्यापार मण्डल डबवाली के प्रधान इन्द्र जैन, अम्बाला के नीरज वडेरा, झज्जर के सोहन सिंह, राज कुमार सहगल, ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी मल्हौत्रा, ऑल इंडिया प्लाईवुड एसोसिएशन के प्रधान भारत शर्मा उर्फ पप्पू, नई अनाज मंडी तरावड़ी के पूर्व प्रधान विरेन्द्र बंसल सहित प्रदेश भर की तमाम व्यापारिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रमुख रहे। इसके साथ कांग्रेस के पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, फूलचंद मुलाना, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा, बिन्दर मान बल्ला, अमरजीत धीमान, पंकज गाबा, रमेश सैनी, कमल मान, भीमसैन मैहता, सुमिता सिंह, अशोक खुराना, सुरेन्द्र नरवाल, कैलाशो सैनी, हरिराम साम्भा, रामसिंह नम्बरदार तरावड़ी, सचिन बुढऩपुर, बुल्लेशाह पानीपत, राकेश काम्बोज, अमित बराना, किशोर नागपाल, रघुबीर संधु समेत अन्य नेता मौजूद रहे।