कान्तापाल / नैनीताल – भीमताल विकास भवन में जनता दर्शन में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये वन एवं वन्यजीव व प्रभारी मंत्री हरक सिह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा जनता दर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की समस्याओं का निवारण करना है। उन्होने कहा कि कुछ ऐसी छोटी-छोटी समस्यायें होती है जिनमे धनराशि की भी जरूरत नही पडती है, आपसी संवाद व तालमेल से ही समाधान किया जा सकता है। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधि, अधिकारी जनता की समस्याये सुने उनसे वार्ता करें, संवादहीनता से समस्यायें और बढती है।
वन मंत्री ने कहा कि जनता दर्शन के कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार जनता के द्वार पहुचकर उनकी समस्यायें सुनेगी व उनका समाधान करेगी, जो समस्यायये शासन स्तर की है। उन्हे निवारण हेतु शासन मे समाधान हेतु भेजा जायेगा। उन्होने कहा अधिकारी, जनप्रतिनिधि मिलकर आपसी तालमेल से जनता की समस्याये सुने व उनका निवारण करें। भवाली-भीमताल-रामगढ-धारी सब्जी फल बाहुल्य क्षेत्र को देखते हुये भीमताल में मण्डी खोलने की घोषणा की, साथ ही जनता की मांग पर सहकारिता विभाग के माध्यम से आधुनिकतम कोल्ड स्टोरेेज भी बनाया जायेगा। इस हेतु वे स्वयं सहकारिता मंत्री से वार्ता करेंगे। साथ ही हाई कोर्ट द्वारा नैनीताल भीमताल क्षेत्रों में झील से 2 किलोमीटर एयर डिस्टेंस डिस्टेंस के तहत कोई भी कार्य करने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिस कारण क्षेत्र के विकास कार्य रुक गए हैं इसको लेकर अब सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद कही गई है ताकि भीमताल वह नैनीताल के क्षेत्रों में हाई कोर्ट द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हटाया जा सके और विकास कार्य किया जा सके।
























