रयान स्कूल के मालिकों की गिरफ्तारी पर एक दिन की रोक लगी

0
194

मुंबई – बॉम्बे हाईकोर्ट ने रयान पिंटो और उनके परिवार को एक दिन की राहत दी है l  इसके साथ कोर्ट ने जमानत की अर्जी पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है l मिंटों ने इसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई है।

बता दें कि प्रद्युम्न की हत्या के मामले में स्कूल के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद अब स्कूल के मालिक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। रेयान पिंटो के पिता ऑगस्टाइन पिंटो और उनकी मां ग्रेस पिंटो सेंट जेवियर एडुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं, जो रेयान इंटरनेशनल स्कूलों का संचालन करता है। केस में इन लोगों से पूछताछ के लिए हरियाणा पुलिस की एक टीम सोमवार को मुंबई भी गई थी जिसने स्कूल मुख्यालय पर जाकर मिंटो व अन्य लोगों से पूछताछ की थी।