रिपोर्ट – नसीम अहमद / आगरा – आगरा आंबेडकर विश्वविद्यालय पर अब भगवा रंग चढ़ता जा रहा है, विवि प्रशासन ने पहले मार्क्सशीट का रंग केसरिया किया था l अब कुर्सियों पर भी ‘भगवा’ रंग चढ़ाया जा रहा है जिसको लेकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कुलपति अरविंद दीक्षित के पोस्टर लगा दिए गए उन पोस्टरों में कुलपति अरविंद दीक्षित आरएसएस गणवेश में दिखाया है यही नही अरविंद दीक्षित के लिए उस पोस्टर में अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया है ,पोस्टर में लिखा गया है कि कानपुर के लल्ला आगरा का बन गया दल्ला,लगाए गए पोस्टरों में कुलपति अरविंद दीक्षित को भाजपा का जिलाध्यक्ष भी बताया है l
आगरा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण होना है जिसका अनावरण करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक आगरा पहुंचेंगे उससे पहले विश्व विद्यालय कैंपस के जुबली हॉल में लगी पुरानी कुर्सियों को नया कराया जा रहा है जानकारी के मुताबिक उन कुर्सियों पर लगा हुआ कपड़ा नीले रंग का था लेकिन अब इन कुर्सियों का रंग भगवा कराया जा रहा है आगरा का भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय इन दिनों बगुला में दिखाई दे रहा है इसी को लेकर देर रात विश्वविद्यालय के खंदारी केंपस में आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद दीक्षित के लिए विवादित पोस्टर लगा दिए उन पोस्टरों पर कुलपति अरविंद दीक्षित के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया अरविंद दीक्षित को आगरा का दल्ला बताया है तो भाजपा का एजेंट हालांकि अभी विश्व विद्यालय प्रबंधन इस बात की जानकारी नहीं कर पाया है कि यह पोस्ट किसने चस्पा किये है और इसके पीछे कौन लोग हैं l
