करनाल – जिला नगर योजनाकार की टीम ने गुरूवार को जीटी रोड पर बुटाना गांव के निकट अवैध रूप से बनाए गए राधे कृष्ण शुद्घ वैष्णों पंजाबी ढ़ाबा को गिराने की कार्यवाही में नीलोखेडी के नायब तहसीलदार तथा एस०एच०ओ बुटाना की उपस्थिति में अंजाम दिया।
कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा की दृष्टिï से बुटाना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियो की टीम बनाई गई और अवैध निर्माण स्थल पर जाकर कार्यवाही को अंजाम दिया तथा एक जे.सी.बी. की मदद से उपरोक्त स्थान पर किए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। जीटी रोड स्थित अवैध रूप से बने शुद्घ वैष्णों पंजाबी ढ़ाबा का निर्माण दलबीर सिंह पुत्र सिंघ राम द्वारा किया गया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण बर्दाशत नही किया जाएगा और ऐसा करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता के आदेशो से निगम की टीम ने गुरूवार को शहर के फूसगढ़ एरिया में कुछ व्यक्तियो द्वारा खसरा नम्बर 116 की 2 कैनाल 10 मरले भूमि पर अनाधिकृत रूप से किए गए अवैध निर्माण को, पुलिस की सहायता लेकर ढहा दिया। इस भूमि पर लोगो द्वारा कमरे, चारदीवारी और पशुओ के लिए चारा इत्यादि रखने की जगह अवैध रूप से बनाई गई थी। जैसे ही यह मामला नगर निगम के संज्ञान में आया, अवैध निर्माण गिराने को लेकर निगम ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी।
उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया के आदेश से एस.डी.एम. करनाल नरेन्द्र पाल मलिक को डैमोलिशन स्कवाड का ड्ïयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा की दृष्टिï से सदर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में करीब 40 महिला और पुलिस कर्मचारियो की टीम बनाई गई और अवैध निर्माण स्थल पर जाकर कार्यवाही को अंजाम दिया। निगम के डी.टी.पी. धर्मपाल सिंह के अनुसार म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट के सेक्शन 408 के तहत करीब 1 घण्टे तक चली कार्यवाही शांतिपूर्ण सम्पन्न की गई। एक जे.सी.बी. की मदद से उपरोक्त भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। डी.टी.पी. ने बताया कि इस जगह पर एक समुदाय के लोगो द्वारा झण्डा लगाया गया था, उसे ससम्मान उतार कर सम्बंधित लोगो को सौंप दिया गया।