करनाल – करनाल पुलिस ने फूसगढ़ रोड पर अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा है l पुलिस को गुप्त तरीके से सूचना प्राप्त हुई ,कि सै0-32 करनाल से फूसगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर सत्संग भवन के पास कुछ व्यक्ति हथियारों सहित मौजूद हैं, जो वहां पर राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही निरीक्षक कमलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ योजनाबद्व तरीके से संबंधित स्थान की घेराबंदी की और आरोपियों रूपेन्द्र उर्फ हेला , राममेहर उर्फ कुल्लु दोनों निवासी गांव हरसाना ,थाना झींझाना जिला शामली ,3. नीटू अलीनगर थाना झींझाना जिला शामली , सचिन वासी बड़ौली थाना बड़ौत को धर दबोचा है ।
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल 315 बोर, एक देसी पिस्तौल 12 बोर व एक टार्च बरामद की है । थाना सदर करनाल में धारा 398,401 भा.द.स. व धारा शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करनाल, पानीपत, शामली, मुज्जफरनगर और साहरनपुर इत्यादि शहरों में धारा 307, 302, धारा शस्त्र अधिनियम, धारा एन.डी.पी.एस. एक्ट, यु.पी. गैंगस्टर एक्ट, लूट, डकैती और चोरी की संपति बिकवाने की कुल 22 वारदातें कबूल की है । जिनमें से करनाल की छह वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत के सामने पेशकर 5 दिन का रिमांड हासिल किया गया है ।























