करनाल – करनाल पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए -1 टीम ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों को काबू किया है । टीम ने पुराने मेरठ रोड करनाल के पास अंदर गली में एक ऑफिस में छापामारी कर दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया जो क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे ।
पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सट्टा की रकम के रूप में प्रयोग की जा रही राशि ₹50000, एक एल इ डी , तीन मोबाइल फोन, रिमोट और एक छोटा सेट टॉप बॉक्स बरामद किया है । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों सुशील पुत्र गोविंद राम वासी मलका मोहल्ला थाना शहर करनाल और विजय पुत्र मदनलाल वासी गली नंबर 1 को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना शहर करनाल में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।























