कुल्लू (हि०प्र०) – कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर द्वारा शुरू किये गये धरना प्रदर्शन को संस्थाओं का समर्थन मिला

0
173
रिपोर्ट-कौशल/कुल्लू – कुल्लू जोनल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व अन्य डॉक्टरों की कमी के विरोध में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर द्वारा वीरवार को शुरू किये गये धरना प्रदर्शन को अन्य संस्थाओं का भी
समर्थन मिलना शुरू हो गया है। शुक्रवार को आयोजित प्रदर्शन में आटो यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया। यूनियन के प्रधान राजकुमार ठाकुर, उपप्रधान मनोज कश्यप, सचिव संजय कपूर ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। लाहौल-स्पीति जन कल्याण संघ ने धरने में शामिल होकर अपना समर्थन देने की घोषणा की। संघ के प्रधान नोरबू बरोगंपा ने बताया कि जोनल अस्पताल कुल्लूू, लाहौल-स्पीति व कुल्लू के लोगों के लिए पीजीआई के समान है और यहां पर डॉक्टरों के सभी पद भरे जाने चाहिये। जब तक धरना जारी रहेगा उनका संगठन इसमें अपनी भागीदारी जारी रखेगा। व्यापार मंडल कुल्लू ने भी डॅाक्टर न होने के विरोध में जारी धरने का अपना समर्थन देने की बात कही है। मंडल के अध्यक्ष राजेश सेठ ने इसमें भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। उधर, इनर सिराज स्नोर वैली टिप्पर अॅापरेटर एसोसिएशन ने भी धरने को जनहित में बताते हुये इसे एक जायज मांग ठहराया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डोला सिंह मंहत ने शुक्रवार को धरने में भाग लेकर इसे अपना समर्थन देने की घोषणा की। वहीं टैक्सी यूनियन कुल्लूू ने भी धरने को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। यूनियन के प्रधान गोवर्धन सिंह, उपप्रधान प्रबल कुमार, महासचिव हरि राम, चैयरमेन तीर्थ राम, संयुक्त सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार से उनका संगठन भी धरने में शामिल हो जायेगा।