कान्तापाल/ नैनीताल – भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 130वां जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। अजय भट्ट ने पंडित पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं। पं0 पंत जी चिंतक, विचारक, मनीषी एवं समाज सुधारक ही नहीं अपितु साहित्यकार भी थे। उन्होने साहित्य के माध्यम से समाज की अन्र्तवेदना को जनमानस तक पहुंचाया। उन्होनें राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी लेखनी उठायी, प्रबुद्ध वर्ग के मार्गदर्शक पंत जी ने सभी मंचों से मानवतावादी निष्कर्षों को प्रसारित किया। राष्ट्रीय चेतना के प्रबल समर्थक पंत जी ने गरीबों के दर्द को बांटा और आर्थिक विषमता मिटाने का अथक प्रयास किये। हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, बताये रास्तों पर चलना होगा, तभी हमारा राष्ट्र, प्रदेश नित उन्नति के ओर अग्रसर हो सकता है।
अजय भट्ट ने कहा भाजपा ने अपने घोषणा पर अडिग है पहले गैरसैण में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनायी जाएगी उसके उपरांत गैरसैण में स्थाई राजधानी बनाने के लिए विधान सभा प्रस्ताव लाया लाया जाएगा। जिसमे कांग्रेस की मानसिकता को भापा जा सके कि वो गैरसैण में राजधानी के पक्ष में है या नही। पंचेश्वर बांध पर बोलते हुए उन्होंने कहा इसका लाभ भविष्य में होगा। इसमे जो भी विस्थापन होना है उसकी जिमेदारी सरकार की है विस्थापन नीति के तहत ही विस्थापन किया जाएगा। इसमे सभी के हितों को ध्यान में रखा जाएगा ।