करनाल – भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ की ओर से आयोजित चिंतन-मंथन शिविर में वक्ताओं ने बच्चों की शिक्षा पर बल दिया और कहा कि शिक्षा ही तरक्की का एक रास्ता है अगर हमारे बच्चें अच्छी शिक्षा ग्रहण करेगें तो उनका भविष्य उज्जवल होगा। बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर व छात्रावास बनाने की जरूरत है। बच्चों को सही दिशा दें तथा नशा जैसी बुराईयों से दूर रखे। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंता राम वाल्मीकि शामिल हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एमएल सारवान ने की तथा हरियाणा स्वच्छता मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र व समाज सेवी प्राण रतनाकर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहें।
स्थानीय सैक्टर 9 भगवान वाल्मीकि भवन में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों रघुबीर गागट, राजेन्द्र, जयपाल, जयराज, वेदप्रकाश, कैप्टन शमशेर सिंह, दयानन्द, सुरजीत चौहान, मेघ सिंह, कर्मसिंह, संजय माडल टाऊन, कंवरभान, तिलक बिरला, सुरजीत शाहपुर, कर्ण सामरा, ईश्वर जुंडला, कृष्ण कुमार, जगदीश लोहट, मास्टर ललित, मास्टर राजपाल चौहान, रमेश ओंगद, रतन मॉडल टाऊन, बाबू राम इत्यादि गणमान्य व्यक्तियों ने सभी अतिथिगणों का फूलों के गुलदस्तें, शाल तथा पगडी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पवन निसिंग, जसबीर वाल्मीकि, जोगिन्द्र गोगडीपुर, रमन उडाना, रघुमल भट्ट, रामकुमार संगोही, मास्टर महेन्द्र दादूपुर, राजेन्द्र जुंडला, मोंटी बिगानिया, नवदीप चावरिया, संजय दादुपुर, सुखबीर जोन, मास्टर ईश्वर, मैनेजर रीना देवी, सोनिका गिल, रणधीर सिंह आदि भारी संख्या में व्यक्ति उपस्थित रहें।
वाल्मीकि जन कल्याण संघ की ओर से आयोजित चिंतन-मंथन शिविर में भवन निर्माण के लिए व कोचिंग सेंटर के संचालन के लिए एचपीएससी के सदस्य राजेश वैद ने एक लाख 21 हजार रुपये, हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एमएल सारवान ने एक लाख रुपये, जिला रोजगार अधिकारी शमशेर सिंह कलिंगा ने एक लाख रुपये, यमुनानगर से मनमोहन सिंह ने 51 हजार रुपये, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा0 धर्मेन्द्र व करनाल नगर पार्षद के पति बलबीर चौहान ने 21-21 हजार रुपये, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढि़लोड, सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार व वेयरहाऊसिंग के मैनेजर सुरेश कलोदा ने 11-11 हजार रुपये, खाद्य आपूर्ति विभाग से सेवानिवृत भरत राम ने 5100 रुपये, जिला परिषद के सदस्य बलवान सिंह ने 151 सीमेंट के कट्टे, जयराज बिडलान ने 101 सीमेंट के कट्टे देने की घोषणा की गई।
हरियाणा स्वच्छता मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने निर्माणधीन भगवान वाल्मीकि भवन में सरकार की ओर छात्रावास के निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया और कहा कि बच्चों की शिक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और गरीब समाज के लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है।
सैक्टर 9 करनाल में निर्माणधीन भगवान वाल्मीकि भवन में दयानन्द व कर्मसिंह ने अपने पूरे परिवार की ओर से अपनी माता स्व0 सुनहरी देवी की याद में एक कमरा बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर उनके पिता चन्द्रभान भी उपस्थित रहें।























