नागपुर – सेल्फी के चक्कर में अब तक लोग अपनी ही जान गंवाते आ रहे थे लेकिन इस बार तो इसकी वजह से कई की जान खतरे में पड़ गई। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है जहां सेल्फी के चक्कर में बीच नदी में एक नाव पलट गई और इसमें सवार 11 लोग डूब गए। इनमें से 2 लोगों के शव अब तक बरामद कर लिए गए हैं वहीं 8 लापता बताए जा रहे हैं। घटना कमलेश्वर थाना अंतर्गत आने वाले वेना बांध की है। हादसे के शिकार युवक यहां पिकनिक मनाने आए थे। कहा जा रहा है कि नाव में सवार होते ही युवक नाचने लगे और सेल्फी लेने लगे।
संतुलन बिगड़ने के चलते नाव पलट गई और सभी सवार पानी में समा गए। सूचना के बाद राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अब तक दो लोगों के शव बरामद कर लिए है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां वेना डैम में रविवार को पिकनिक मनाने गए 8 युवक डूब गए। नाव पर 11 लोग सवार थे, तीन को बचा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से नाव पलट गई। इनमें से 4 की बॉडी अभी तक बरामद की जा चुकी है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया, “नाव पर सवार होने के बाद कुछ युवक गाना गा रहे थे और कुछ डांस कर रहे थे। चालकों ने उन्हें नाव में ऐसा करने से मना किया, पर उन्होंने बात नहीं सुनी। डांस करते हुए सेल्फी लेते वक्त अचानक संतुलन बिगड़ गया और नाव गहरे पानी में डूब गई।” सोमवार सुबह तक चार युवकों की बॉडी बरामद कर ली गई है। बाकी की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद की जा रही है।

























