नैनीताल – नितिन कार्की बने जिलाध्यक्ष

0
164

कान्तापाल/ नैनीताल – नितिन कार्की को नैनीताल भाजपा युवामोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओ ने तल्लीताल से राज्य अतिथि गृह मल्लीताल तक बाईक  रैली निकाल कर जोरदार स्वागत किया। निकाय चुनाव के मददेनजर संगठन को मजबूत करते हुए नितिन कार्की को युवामोर्चा का अध्यक्ष जबकि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जीवंती भटट को बनाया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा वे संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल स्तर पर कार्य किए जाएगे साथ ही मिनेलियम बोटर के माध्यम से नये बोटरो को भी संगठन में जोडा जाएगा। नितिन कार्की ने कहा वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करते हुए संगठन
को मजबूती प्रदान करते हुए उसमे खरे उतरेगे।