रिपोर्ट- कान्ता पाल /नैनीताल – प्रदेश भर में देर रात निकाय चुनाव ढोल नगाडों की आवाज के साथ खत्म हो गया, नैनीताल में अरसे बाद कांग्रेस के सचिन नेगी ने नगर पलिका के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया जबकि भाजपा के अरविन्द्र पडियार समेंत 12 उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा, 2019 के निकाय चुनाव से पहले काग्र्रेस इस जीत को बडी सफलता मान रही है,,, काग्रेस की जीत के बाद महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरीता आर्य ने कहा की ये केवल आगज है और अब कांग्रेस 2019 के चुनाव में नैनीताल से सासंद जिताएगी, देर रात आए निकाय चुनावो के परिणाम में सचिन नेगी अध्यक्ष बने जिन्हे 3863 वोट मिले जबकी भाजपा के अरविन्द्र को 2822 व निर्दलीय प्रत्याशी किशन नेगी को 3577 वोट मिले, जबकी नैनीताल के
वार्ड नम्बर 1 से सागर आर्य,
वार्ड नम्बर 2 से सुरेश,
वार्ड नम्बर 3 निर्मला देवी,
वार्ड नम्बर 4 से रेखा आर्य,
वार्ड नम्बर 5 पुष्कर बोरा,
वार्ड नम्बर 6 भगवत सिह रावत,
वार्ड नम्बर 7 गजाला कमाल,
वार्ड नम्बर 8 से मनोज साह जगाती,
वार्ड नम्बर 9 दीपा सुयाल,
वार्ड नम्बर 10 दीपक बर्गली,
वार्ड नम्बर 11 से सपना बिष्ट,
वार्ड नम्बर 12 से राजु टाक,
वार्ड नम्बर 13 मोहन सिह नेगी,
वार्ड नम्बर 14 से प्रेमा अधिकारी,
जबकी वार्ड नम्बर 15 से कैलाश रौतेला ने बाजी मारी,
वहीं नगर पालिका भीमताल नगर पालिका मे भी कांग्रेस का कबजा रहा भीमताल में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी देवेन्द्र चुनौतिया ने भाजपा के दिनेश सागुडी को हरा कर अध्यक्ष पद पर कबजा करा, देवेन्द्र को 1674 भाजपा के दिनेश को 1193 और निर्दलीय देवेन्द्र सिह फर्तयाल को 393 वोट मिले l