नैनीताल – न्यू ईयर विरोध, पर्यटकों में मायूसी

0
291

कान्तापाल / नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में हरवर्ष नए साल का जश्न मनाने देशभर से सैलानी यहां आते है पर्यटक व्यवसायी भी यहां आने वाले पर्यटको को उल्लास-आनंद उपलब्ध कराने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ते थे नैनीताल को दुल्हन की तरह सजाने के साथ ही माल रोड में संगीत की व्यवस्था भी की जाती थी। पर्यटन नगरी नैनीताल के व्यवसायी इस वर्ष नए वर्ष पर आनंद मनाने की जगह ‘आहत’ होकर ‘कैंडल मार्च’ निकालेंगे। नैनीताल नागरिक मंच ने इस बाबत ऐलान कर दिया है। मंच से जुड़े होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कमल जगाती ने बताया कि  पुलिस प्रशासन के पर्यटन विरोधी निर्देशों के खिलाफ नैनीताल नागरिक मंच के अंतर्गत नगर के होटल एसोसिएशन, तल्लीताल व मल्लीताल व्यापार मंडल, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन एवं अन्य ने निर्णय लिया है कि 31 दिसंबर की शाम मल्लीताल रामलीला स्टेज में एकत्र होकर तल्लीताल गांधी जी की मूर्ति तक हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकालेंगे।’ इस विरोध प्रदर्शन की व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। नगर के सभी वर्गों के लोगों से इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पहले ही नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन इस वर्ष नए वर्ष के स्वागत को पिछले वर्षों की तरह नगर को बिजली की मालाओं से न सजाने और संगीत का प्रबंध भी नहीं करने का ऐलान कर चुका है। आपको बता दे पर्यावरणविद् डा. अजय रावत की जनहित याचिका पर कोर्ट कमिश्नर चक्रधर बहुगुणा द्वारा उच्च न्यायालय को गुमराह करने, याचिका के विषय के बाहर जाकर नगर में दहशत फैलाने के आरोप लगाए, पूर्व हुई बैठको का बहिस्कार कर उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। प्रसाशन द्वारा तुगलकी फरमान से आहत होकर नैनीताल नागरिक मंच ने नव वर्ष पर स्वागत के मौके पर नैनीताल ‘कैंडल मार्च’ का कार्यक्रम तय किया गया है। नव वर्ष का जश्न मनाने नैनीताल पहुचे पर्यटको में भी मायूसी साफ नजर आ रही है यहां आए पर्यटक अब किसी दूसरी जगह जाने का मन बना रहे है l