रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। नैनीताल में भी कई संगठनों संस्थाओं में योग महोत्सव को मनाया गया है। नैनीताल वन विभाग ने आज के दिन को वन योग के रुप में मनाया है। नैनीताल जू में वन विभाग के कर्मचारियों ने वन्यजीवों की मुद्रा में योग कर आज योग दिवस मनाया है। इस दौरान वन कर्मियों ने किंगकोबरा,टाईगर,मंकी,मछली,पेड़ ,मगरमच्छ,कौवा,समते अन्य आसन किये योग दिवस के मौके पर आयोजित इस वन योग कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों का उत्साह भी देखने वाला था। नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ बीजू लाल टीआर ने अपने कर्मचारियों को वन योग की जानकारी देते हुए योग के फायदे भी बताये साथ ही ये कहा कि योग विघा के 90 प्रतिशत आसन जंगलों से निकले है और जानवरों के व्यवहार को कापी कर योग तैयार किया गया है जिसे आज पूरा विश्व कर रहा है,वो आगे भी अपने रेंज में इस अभियान को तेज कर वनयोग को एक नया मुकाम देंगे।
























