कान्तापाल/ नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल की सुंदर वादियों में स्ट्राबो पिक्सेल क्लब द्वारा तीन दिवसीय बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य नैनीताल सहित उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस बर्ड वॉचिंग में देश भर से नैनीताल आने वाले वन्यजीव प्रेमी सुंदर सुंदर चिड़ियों को निहार सकेंगे। स्ट्राबो पिक्सेल क्लब देश भर से आने वाले वन्यजीव प्रेमियों को नैनीताल जिले के सात ताल,नौकुचियाताल,और चाफी गांव में बर्ड वाचिंग कराएगे , साथ ही देश में पहली बार आयोजित होने जा रही पिंक फोटोग्राफी प्रदर्शनी में देशभर के 30 टॉप फोटोग्राफर के चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। नैनीताल और उसके आस पास करीब 600 से 700 तक पक्षीयो की प्रजातियों पाई जाती है,जिनमें रेड हैडेड वल्चर, ग्रेड स्पॉटेड ईगल, ईस्टर्न इम्प्रिल ईगल, ग्रे क्राउन प्रिरीनिया, ब्लेक क्रिस्टेड टिट, ग्रीन क्राउन वाबलर व विस्टलर वार्बलर, ब्लेक लोर्ड टिट, एशियन पैराडाइज फ्लाई कैचर, अल्ट्रामैरीन फ्लाई कैचर, वर्डिटर फ्लाई कैचर, लॉन्ग टेल्ड मिनीविट, जो आमतौर पर कही अन्य जगह देखने को बहुत कम मिलती है।
























