सुमित /पानीपत – पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की इस बैठक में छोटी छोटी आ रही शिकायतों पर स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों से नाखुश नजर आए और पुलिस की मिल रही अधिक शिकायतों पर भी नाराज नजर आए और मौके पर पुलिस अधीक्षक को लोगों की शिकायतों का अपने स्तर पर ही हल करने का आदेश जारी किया कि आगे से छोटी छोटी शिकायते कष्ट निवारण की बैठक में नही आनी चाहिये l
अनिल विज ने आज अधिकारियों व पुलिस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कष्ट निवारण समिति में जिस तरह की छोटी छोटी शिकायत आ रही हैं उन्हें विभाग को अपने स्तर पर निवारण करना चाहिए और कष्ट निवारण समिति की बैठक में इस प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए पुलिस के खिलाफ आ रही ज्यादा शिकायतो पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि लोगों की शिकायतों का निवारण नहीं किया जा रहा है जिसके कारण पुलिस के खिलाफ अधिक से अधिक शिकायत आ रही हैं उन्हें हल करें और जुबान से नहीं आने दे मिथलेश में महिला द्वारा उसका वेतन ना मिलने पर उन्होंने पुलिस को किसी भी जांच में तफ्तीश के दायरे को बढ़ाने का आदेश जारी किया l
विज ने कहा कि इनेलो अपना धर्म निभा रहा हैं विपक्ष अपना दायित्व निभा रहा हैं उन्हें उस मुद्दे को उठाना चाहिये लेकिन एसवाईएल मुद्दे हमारी सरकार अपने स्तर पर हल करने का प्रयास कर रही है इसके लिए हम राष्ट्रपति ,नितिन गडकरी व राजनाथ से मिले हैं और जल्दी हल हो जाएगा l निजी हॉस्पिटल पर शिकंजा कसने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसे हफ्ते क्लीनिकल एसस्टेब्लिसमेन्ट एक्ट लागू हो जाएगा और उसके बाद सभी निजी हॉस्पिटल को आड़े हाथों लेगे l विपक्ष द्वारा उठाये गए सवाल पर की अधिकारी काम नही कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अधिकारी काम कर रहे हैं और हमारी सरकारअधिकारियों से काम करवा रही है लेकिन पिछले सरकार की तरह हमारी सरकार अपने घरो में जेब भरने का काम नहीं कर रही है
























