सरकार से नाराज आशा वर्कर चलाएंगी सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन

0
168

सुमित  / पानीपत  – आज जिले की आशा वर्कर भारी संख्या में जीटी रोड पर प्रदर्शन व् नारेबाजी करते हए पानीपत के लघु सचिवालय के सामने एलिवेटिड पुल के नीचे इकट्ठा हुई। पुल के नीचे सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कृष्ण लाल पवांर  का पुतला जलाया और कहा कि इस तरह हर रोज पानीपत जिले के एक विधायक का पुतला फूंका जाएगा व् 30 तारीख को सभी आशा वर्कर जेल भरो आंदोलन में  भाग लेंगी।

जिला प्रधान आशा वर्कर पिंकी, ने बताया कि  हम वो हरियाणा सरकार की महिला मजदूर हैं  जिन्हे  24 घंटे का मेहनताना केवल 33 रूपये 33 पैसे मिलते है यानी एक रुपया लगभग 40 पैसे प्रति घंटा के रूप में मजदूरी मिलती है वो भी पिछली सरकार के समय से जिसमे आज तक कोई वृद्धि नहीं की गई। पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठी हैं इनसे ना तो स्थानीय प्रशासन के मुखिया ने बात की ना ही किसी चुने हुए किसी  विधायक ने। आज पोलियो दिवस है  जिसका इन सभी आशा वर्करों ने बहिष्कार किया है l  इनकी मांग है  कि उन्हें सरकार न्यूनतम वेतन दे l उनकी मांगें  नहीं मानी गई तो 30 तारीख को जेल भरो आंदोलन के साथ साथ आगे किसी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर सरकार के खिलाफ बिगुल बजाया जाएगा।