रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – भीमताल की सीवर लाइन इन दिनों पर्यटन व्यवसायों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। भीमताल के पार्किंग स्थल के ठीक नीचे सीवर लाइन का पाइप फट जाने की वजह से सीवर का सारा गन्दा पानी झील में जा रहा है जिससे झील का पानी दूषित हो रहा है गन्दगी होने से पर्यटन पर भी असर पड रहा है वहीं सीवरेज की वजह से आने वाली दुर्गन्ध के कारण पर्यटक झील में बोटिंग करने से कतरा रहे हैं । सहीद उल हसन बोट चालक का कहना है कि सीवरेज़ का सारा गंद पिछले कई हफ्तों से झील में जा रहा है लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा जल संस्थान और सिंचाई विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
देवेंद्र फर्त्याल , संघर्ष समिति भीमताल का कहना है कि गंदगी फैलने से पर्यटन का काफी नुकसान हो रहा है l
























