नैनीताल – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट ने एनएच 74 घोटाले के मामले मे कांग्रेस पर हमला बोला

0
125
रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट ने एनएच 74 घोटाले के मामले मे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववती कांग्रेस सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश में इतना बडा घोटाला हुआ जिसकी वजह से प्रदेश का नुकसान हुआ अगर कांग्रेस जागरूक होती तो इतना बडा घोटाला नही होता। वहीं  अजय भटट ने कहा कि अब भाजपा इमानदारी के साथ इन घोटाले बाजों पर कार्यवाही कर रही है और नतीजतन आज पहली बार 2 आईएएस अधिकार सस्पेन्ड किए गए और 5 पीसीएस अधिकारी समेंत 22 लोग जेल में है l
वही अजय भटट ने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष केवल सरकार पर आरोप लगा रहा है उसको प्रमाणित नही कर रहा है, और जब सरकार काम कर रही है तो सरकार और जनता को भटकाने के लिए हल्ला मचा रही है क्योकि विपक्ष के पास कोई मुददे नही रह गए हैं  जिनको लेकर वो जनता के बीच जाए और देश और प्रदेश में विपक्ष का काम केवल हल्ला मचाने का रह गया, ताकि  सरकार विकास के काम ना कर सके।