रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल के मल्लीताल स्थित होटल गैलक्सी गेस्ट हाउस के कमरे से 30 वर्षीय दीक्षा की होटल के कमरे में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को गाजियाबाद से 2 दम्पत्ति नैनीताल घूमने आए थे और शनिवार की शाम दोनों ने नैनीताल के मल्लीताल में गैलक्सी गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया और रविवार को दिन भर नगर में घूमने के बाद कमरे में आ गए गाजियाबाद से आए दोनों दम्पतियों ने रात मर साथ बैठकर खाना खाया और अपने अपने कमरे में चले गए सुबह जब देर तक कमरे में से कोई बाहर नही आया तो उन्होंने कमरे के दरवाजे को खोलकर देखा तो दीक्षा कमरे के बिस्तर में मृत पड़ी हुई थी जबकि उसके साथ आया हुआ ऋषभ गायब था जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज और सबूत एकत्र करने में जुटी हुई है।
वही क्राइम एसपी देवेंद्र पिंचा का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है फॉरेंसिक ने टीम होटल के कमरे से साक्ष्य जुटा लिए है आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी है। वही उनके साथ आए दूसरे लोगो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
























