नैनीताल -अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर बाइक के ऊपर पहाड़ से पत्थर गिरने से एक की मौत

0
97

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – उत्तराखंड के पर्वतीय मार्ग में भूस्खलन और पहाड़ियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण लोगों की असमय मौतें हो रही है।
ताजा मामला अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे का है जहां आज  पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक खाई में गिरी गई। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह हल्द्वानी के मंगल पड़ाव निवासी सौरभ सागर (28) और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाईवे पर थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई में जा गिरे। मार्ग से गुजर रहे सेना के जवानों के साथ मिलकर दोनों घायलों को गरम पानी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल पंकज गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।