नैनीताल -जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर लांच हुआ आँचल पहाड़ी गाय का दूध

0
76

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जनपद नैनीताल के रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए इसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम बताया। आँचल पहाड़ी गाय दूध का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आँचल का पहाड़ी गाय का दूध पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित होगा। यह उन पहाड़ी गाय का दूध होगा जो जंगलों से चारा चर कर आती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। यह आधा लीटर के पैकेट में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अमीर वर्ग की परिभाषा पूर्व की भांति करनी होगी। जिसके घर में गाय होगी। जहाँ मेहमान नवाजी दूध, घी, पनीर और मक्खन से की जाएगी, वही अमीर वर्ग होगा। उन्होंने कहा कि हमको उपहार में घी, दूध, पनीर आदि देना प्रचलन में लाना होगा। उन्होंने कहा  सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। कैबिनेट मंत्री आर्य  ने गौपालकों से नस्ल सुधार की दिशा में भी कार्य करने का अनुरोध किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के जरिये आज हमारे प्रदेश के 90 प्रतिशत बछिया पैदा की जा रही है और इस उपलब्धि में हमारा प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मत्स्य, कृषि, दुग्ध, पशु पालन कीजिये, इससे निश्चित रूप से हमारी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर आँचल पहाड़ी गाय का दूध लॉन्च किया गया।