नैनीताल -जंगल में गए थे कुत्ते को खोजने, बिखरे मिले नोट

0
419

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के चर्चित पर्यटक स्थल हिमालय दर्शन के जंगल में 1000 और 500₹ के नोटों का मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। पर्यटक स्थल में कारोबार करने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि एक कुत्ता खाई में गिर गया था, जिसे खोजने के लिए कुछ युवा जब खाई में उतरे तो उन्होंने यहां बड़ी संख्या में 1 हजार और 500₹ की पुरानी करेंसी बिखरी देखी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब 50 हजार के पुराने नोट बरामद किए हैं।
नगर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया जंगल मे मिली करेंसी में 1000 तथा 500₹ के नोट  शामिल है। जिसमे कुछ नोट सड़ी गली अवस्था में भी मिले है। पुलिस छानबीन कर रही है कि नकदी जंगल में कहां से आई अभी तक इस बात का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।