नैनीताल- डॉक्टरों ने किया कार्य का बहिष्कार

0
98

रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल – नैनीताल में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर 24 घंटे के लिए कार्य बहिष्कार पर हैं। कोलकाता में महिला रेजिडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का एलान किया है। चिकित्सक आज से रविवार सुबह छह बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी चिकित्सा सेवाएं बंद रहेगी। चिकित्सकों द्वारा उक्त घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर दंडित किए जाने एवं चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाने की मांग कर रहे है। इस दौरान डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों ने पोस्टर बैनर के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर विरोध मार्च निकालकर अपने रोष का प्रदर्शन किया। डॉक्टर और स्टाफ की हड़ताल के बाद मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है