नैनीताल-जन्माष्टमी दुर्लभ संयोग, इसलिए इस बार जन्माष्टमी का पर्व विशेष फलदायी

0
131

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- इस बार जन्माष्टमी के पर्व पर दुर्लभ संयोग बनेगा। हजारों साल बाद बनने वाले इस नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और इसलिए इस बार जन्माष्टमी का पर्व विशेष फलदाई माना जा रहा है।
हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार इस बार श्रीकृष्ण जयंती योग बन रहा है। कई हजार साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस बार जन्माष्टमी विशेष फलदायी होगी। लोगों के मनों के बुरे विचार बदलेंगे और लंबे समय से चले आ रहे युद्ध समाप्त होंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पा रही है, यदि वो भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करेंगे तो निश्चित रूप से उन्हे सुपुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। इसके अलावा भगवान कृष्ण को हरी मिठाई और हरी वस्तुएं चढ़ाने से दाम्पत्य जीवन में सुख सम्पदा आएगी।