नैनीताल -यूकेडी के थिंक टैंक विपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर गोष्ठी का आयोजन

0
93

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के थिंक टैंक रहे स्व. विपिन त्रिपाठी की 20वीं पुण्य तिथि पर याद किया कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. त्रिपाठी को मजबूत निर्णय क्षमता वाला राजनेता बताया। वक्ताओं ने स्व. त्रिपाठी की मजबूत निर्णय क्षमता व समर्पित राजनीतिक कुशलता की तारीफ करते हुए कहा स्व. त्रिपाठी जनसरोकारों से जुड़े समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले नेता थे। उनका चले जाना प्रदेश सहित उक्रांद के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने कहा प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकार अभी तक यह तय नहीं कर पा रही है कि राजधानी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाए या नही। यह उत्तराखंड के लिए बड़ा दुर्भाग्य है कि पृथक राज्य की लड़ाई से पहले तय स्थायी राजधानी जो गैरसैण तय थी वो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। जो कांग्रेस और भाजपा के गैर जिम्मेदाराना रवैये व अदूरदर्शिता को दर्शाता है।