रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है, जिसमें नैनीताल जनपद से अब तक के शुरुआती रुझान और अंतिम परिणाम सामने आने लगे हैं। जिले भर में ग्रामीण सरकार की नई तस्वीर उभर रही है, जहां कई सीटों पर नए प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि इस चुनाव में महिलाओं की सशक्त भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिल रही है।



भीमताल में महिलाओं ने फिर मारी बाजी, कुछ प्रमुख परिणाम घोषित : नैनीताल के भीमताल ब्लॉक से आ रहे परिणामों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने अपनी जीत का परचम लहराया है।
























