नैनीताल- आग बुझाने के दौरान चट्टान से गिरकर वन विभाग के दैनिक कर्मी की मौत

0
64

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल बिड़ला चुंगी के समीप लगी आग को बुझाने गया एक दैनिक कर्मी की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। बिना फायर सूट पहने आग बुझाने पर क्षेत्र के सभासदो ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने वन विभाग की लापरवाही के चलते व्यक्ति की मौत होने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार की सुबह बिड़ला चुंगी पर आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के दौरान बिड़ला निवासी आनन्द राम फिसलकर गिर गया। सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण  उसके सिर में चोट आ गई और वह मूर्छित हो गया। पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू ने बताया कि आनन्द शुक्रवार की सुबह बिड़ला चुंगी क्षेत्र में मूर्छित अवस्था में मिला। जिसको 108 के माध्यम से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग की लापरवाही के चलते व्यक्ति के मरने का आरोप लगाया। कहा कि आग बुझाने वाले कर्मी बिना फायर सूट व बिना हेलमेट पहने के ही बिना सुरक्षा के आग बुझा रहे हैं। इसी के चलते आनंद की मौत हुई है। लोगों ने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। वन क्षेत्राधिकारी ललित कार्की ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, विभागीय कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।