नैनीताल -एक सप्ताह से लापता युवक का गहरी खाई में मिला शव

0
37

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र से रानीखेत निवासी दीपक उपाध्याय बीती 22 अप्रैल से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। दीपक को आखिरी बार बीते बुधवार को तल्लीताल रोडवेज के पास देखा गया था। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई थी। आज दीपक का शव नैनीताल के टूटा पहाड़ समीप 80 मीटर गहरी खाई से बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दीपक उपाध्याय व उसके 2 साथी शाम के समय नैनीताल के समीप टूटा पहाड़ पार्टी करने गए थे। पार्टी करने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे तभी दीपक का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और इन्वेस्टिगेशन शुरू की इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया से दूरी बनाई रखी।