रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल सांसद अजय भट्ट के जन्मोत्सव के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अजय भट्ट की लंबी उम्र की कामना की। सांसद अजय भट्ट के जन्मोत्सव पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय व सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में अपने विद्यालय का रोशन करने वाले करने वाले मेधावी 22 छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया। नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने मेधावी छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अपने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा , कि हम सभी को शिक्षित होकर समाज की बेहतरी के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा चुनावी मैदान में उतरकर जीत हासिल करेगी।


























