चंडीगढ़ – मोहन लाल बडौली बने हरियाणा बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष

0
129

चंडीगढ़ -हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले आज बीजेपी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। हरियाणा के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली होंगे। विधायक मोहन लाल बडौली को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

मोहन लाल बडोली वर्तमान में सोनीपत के राई से विधायक हैं l  हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने है उससे पहले पार्टी ने यह फैसला लिया है l इससे पहले हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की कमान सीएम नायब सिंह सैनी के पास थी। इसके बाद से ही नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा की चर्चाएं चल रही थी l