हिसार – गुरु पूर्णिमा के दिन छात्रों द्वारा गुरु की हत्या

0
77

हिसार – गुरु पूर्णिमा के दिन जब सब जगह गुरु शिष्य के रिश्ते के सम्मान में कार्यक्रम हो रहे थे, उसी दिन हिसार में एक गुरु को उसके ही छात्रों ने सम्मान देने की बजाय मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक घटना नारनौंद क्षेत्र के बांस बादशाहपुर गांव में स्थित करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां दो छात्रों द्वारा अपने ही प्रिंसिपल जगबीर सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई l जानकारी के अनुसार हमला इतना गंभीर था कि स्कूल स्टाफ ने उन्हें तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हमला करते ही दोनों छात्र फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर छात्रों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र प्रिंसिपल से बाल काटकर आने और स्कूल अनुशासन में रहने की बात कहने से नाराज हो गए थे l