करनाल – कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार धारा-144 लागू है और सरकार की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। इस बीच नगर निगम आयुक्त विक्रम ने बताया कि शहर में भिन्न-भिन्न खेलों की जितनी भी अकादमी हैं, संचालकों से उनको बंद रखने का आग्रह किया गया है, ताकि कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
इसके लिए निगमायुक्त ने इनमें खेलने जाने वाले बच्चों से कहा गया है कि हालात को देखते वह ऐसी जगहों पर ना जाएं। इसके साथ ही बच्चों या युवा खिलाडिय़ों के अभिभावकों से भी आयुक्त ने आग्रह कर कहा है कि वे भिन्न-भिन्न खेलो से जुड़े बच्चों को अपने घर पर ही रखें, बाहर ना भेजें।























