करनाल – करनाल में विजिलेंस टीम ने डीटीपी विक्रम कुमार के बाद तहसीलदार राजबक्श को गिरफ्तार कर लिया l विजिलेंस टीम के एस एच ओ सचिन कुमार ने तहसीलदार की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है l विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करनाल के तहसीलदार राजबख्श को डी टी पी के रिमांड के दौरान मिले खुलासे के बाद गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस के एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि करनाल में एनओसी के नाम पर बड़ा खेल हो रहा था। हाल ही में नगर निगम के डीटीपी विक्रम सिंह की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ के आधार पर करनाल तहसीलदार की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ के नाम पर पैसे की वसूली के बाद डीटीपी विक्रम कुमार को ₹500000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उनके पास से 7800000 रुपए से अधिक की नकदी व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं । उन्हीं से पूछताछ के आधार पर आज करनाल के तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। अब इन्हें रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों के पास कोई तथ्य इनके खिलाफ हो तो वह विजिलेंस से संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं ।























