करनाल – स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन में भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह का बहुत ही भव्य, प्रेरणादायी, उत्साहवर्धक एवं सफल कार्यक्रम परमपूज्य गीतामनीषी स्वामी महाराज ज्ञानानंद के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह डॉ प्रीतम सिंह (डायरेक्टर सेंटर फॉर डॉ बी आर अम्बेडकर स्टडीज़), जाने माने उद्योगपति पंकज गोयल, CMD 521 अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। साथ ही इस कार्यक्रम में दीपक राय आनंद, संयुक्त महासचिव भाविप उत्तर क्षेत्र, क्षेत्रीय संयोजक सम्पर्क धीरज भाटिया, भाविप हरियाणा उत्तर के वित्त सचिव नीरज गर्ग, संजय मदान, कपिल अत्रेजा, रजनीश चोपड़ा, प्रियंका काठपाल, स्वर्णलता काठपाल, अशोक महेंद्रू आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में शाखा की नई कार्यकारिणी को प्रांतीय वित्त सचिव नीरज गर्ग द्वारा ज्योति चौधरी को अध्यक्ष, विकास गर्ग सचिव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अरुण गुप्ता व रचना चौधरी को महिला सहभागिता प्रमुख सहित कुल 8 सदस्यों को अपनी-अपनी दायित्व की शपथ दिलाई गई। साथ ही, नए 15 सदस्य परिवारों का भी विधिवत शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।
इस समारोह में स्थानीय सेवा भारती के मेधावी बच्चों को 60 जोड़ी स्कूल के जूते भेंट स्वरूप वितरित किए गए तथा शाखा के 15 सदस्य परिवारों को गौ-सेवा हेतु दान पात्र भेंट किए गए। शाखा के ही मेधावी बच्चों को जिन्होंने 10वी व 12वी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गीतामनीषि परमपूज्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने आशीर्वचनों में नई टीम को समाज और देशहित में श्रेष्ठ कर्म करने के लिए प्रेरित किया और पुरानी टीम के सफल कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने कहा कि दायित्व ग्रहण केवल पद प्राप्ति नहीं, बल्कि सेवा कार्यों में पूर्ण रुचि लेकर भारत के विकास के लिए समर्पित होना है। अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी निवर्तमान अध्यक्ष पंकज गर्ग को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी और नव-नियुक्त अध्यक्ष ज्योति चौधरी व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन शाखा के ही सदस्य परिवार संजय बिदानी और शायना बिदानी द्वारा बहुत ही प्रभावी ढंग से किया गया।























