करनाल -हरियाणा में आज मुख्यमंत्री के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की , जिसमें लगभग सभी पुराने चेहरे हैं l हरियाणा के नए मंत्रिमंडल में हर क्षेत्र व बिरादरी को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है l नए मंत्रिमंडल में ज्यादातर उन्ही को शामिल किया गया है जो पहले से ही सत्ता में रहते आये हैं l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले नए युवाओं को राजनीति में आने के लिए आह्वान किया था फ़िलहाल तो संभव दिखाई नहीं देता क्योंकि अब भी बड़े परिवार का वर्चस्व चुनाव में साफ दिखाई दे रहा है l एक ही परिवार से मंत्री भी सांसद भी इस बात को दर्शा रहे हैं ,इससे पता चलता है कि राजनीति में परिवारवाद की जड़ें कितनी गहरी हैं l पहले करनाल जिले को सीएम सिटी का प्रतिनिधित्व मिला था लेकिन अबकी बार पांचों सीटें बीजेपी की झोली में आने के बाद भी यहाँ से किसी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला, सीएम सिटी केवल एमएलए सिटी बनकर रह गई l जिससे करनाल के लोगों का कहना है कि सीएम सिटी का रुतबा रखने वाली सीट करनाल व अन्य विधानसभा में से किसी को तो प्रतिनिधित्व मिलना ही चाहिए था l

























