करनाल -हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सादगी ने आज बसताडा गांव के लोगों को उस समय हैरान कर दिया जब उनका काफिला सड़क के बीच रूका, मुख्यमंत्री गाडी से नीचे उतर कर किराने की दुकान के सामने पंचायत द्वारा रखे सीमेंट के बैंच पर बैठ गए, ग्रामीणों से हाल चाल जानने लगे, उनके इस व्यवहार से ग्रामीण बहुत खुश हुए l

ग्रामीणों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री की प्रशंसा की और एक बुजुर्ग दंपति ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा मुख्यमंत्री हमने नहीं देखा, जो ऐसे साधारण तरीके से अचानक हमारे बीच में आकर बैठ गया। बता दें कि मुख्यमंत्री वीरवार को कालरम गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल के बडे भाई अनिल गोयल के स्वर्गवास के बाद उनके गांव कालरम में दुखी परिवार के साथ दुख साझा करने गए थे l























