करनाल – कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा के प्रत्याशियों ने आज नामांकन कर दिया है। हालांकि कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए पहले नाम की घोषणा ही नहीं की ,एकदम नामांकन ही करवा दिया । कांग्रेस की तरफ से आज सुबह तक केवल अपने लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के नामांकन की ही घोषणा हुई थी l
प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान विशेष तौर पर मौजूद रहे। त्रिलोचन सिंह ने 2019 में मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2019 के चुनाव में मनोहर लाल को 79906 वोट मिले। इस दौरान कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह को 34718 वोट मिले और मनोहर लाल 48188 वोट लेकर विजयी रहे। कांग्रेस ने इस बार फिर त्रिलोचन सिंह को मैदान में उतारा है, इस बार उनकी टक्कर मुख्यमंत्री नायब सैनी से होगी।