करनाल – आज देश के साथ ही हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं l नतीजों के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस को 5- 5 सीटें मिल रही हैं l करनाल के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा में चुनाव जीतकर और विधानसभा के उप चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव जीतकर करनाल सीएम सिटी का नाम बरकरार रखा है l हरियाणा में पिछली बार बीजेपी ने 10 की 10 सीट जीती थी लेकिन इस बार लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस का बढ़ना और बीजेपी का घटना एक तरह से दर्शा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कड़ा मुकाबला होने जा रहा है l लोगों से हुई बातचीत के मुताबिक बीजेपी द्वारा जनता के लिए जारी की गई विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर कुछ खास फायदा नहीं हुआ l
जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी चुनाव के आंकड़ों को देखकर कुछ काली भेड़ों का ज़िक्र किया था अब बीजेपी में यह नुकसान उन काली भेड़ों ने किया ,यह नुकसान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को समझने की जरूरत है और हाई कमान को भी इसका संज्ञान लेकर इसकी समीक्षा करनी चाहिए l पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में भी पूरी तरह बदलाव होना चाहिए l























